आयुर्वेद : आयुषमन : AYUSHMEN

बरसात के दिनों में स्वास्थय सुरक्षा ; Prevention in Rainy weather

Posted by: prakruti on: July 16, 2009

बरसात के दिनों मे स्वास्थय की रक्षा करना भी बहुत दुश्कर कार्य है । यह मौसम बहुत कच्चे और पक्के दिनों जैसे होते हैं । कभी बादल होकर मौसम में ठ्न्डक, कभी धूप, कभी अधिक तेज़ धूप , कभी मौसम अचानक बदल् कर पानी की फुहार और ज्यादा नमी, कभी उमस, कभी नमी का अचानक बढ जाना, यह सब होता रहता है । जितनी तेज़ी से ताप मान का बदलाव इस मौसम में होते है उतनी तेज़ी से शयद ही कोइ मौसम बदले । इस कारण से शरीर के अन्दर होने वले मेटाबोलिस्म पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़्ता है जिससे न केवल “बैसल मेटाबोलिक रेट बी०एम०आर०” Basal Metabolic Rate BMR प्रभावित होता बल्की शरीर में अचानक इतनी तेज़ी से होने वाले परिवर्तन के लिये शरीर की कार्य प्रणाली भी नहीं तैयार होती । यही वजह है कि इस सीजन में तकलीफें बहुत होती हैं ।

आयुर्वेद बताता है कि इस सीजन में क्या खान पान और रहन सहन की व्यवस्था करना चाहिये ताकि स्वास्थय सुरक्षित बना रहे ।

क्या करें ?

१- बरसात में मौसम का कोई भरोसा नही रहता , कब ज्यादा गर्मी पड़ जाय, कब पानी बरसने लगे, कब आन्धी तूफान आ जाये इसलिये इन सब बातों से निपटने के लिये मानसिक रूप से अपने को तैयार रखें ।
२- घर से बाहर जाना हो तो धूप और पानी से बचने के लिये एक छाता का इन्तजाम कर लेना चाहिये ताकि बचाव किया जा सके ।
३- कच्चे पक्के दिन होने के कारण इस मौसम में “पाचन सन्सथान ” Digestive system के रोग बहुतायत से होते हैं । आन्तो, लीवर, इरीटेबल बावेल सिन्ड्रोम, इन्फ्लेमेटरी कन्डीशन आफ बावेल, बावेल’स पैथोफीजीयोलाजी Colon, Large intestines, Liver , Irritable Bowel Syndromes, Inflammatory condition of bowels, Bowel’s pathophysiologyतथा इसी सन्सथान से जुड़ी दूसरी गम्भीर स्वास्थय समबन्धी समस्यायें इसी मौसम में अधिकतर होती है जैसे कालेरा, डायेरिया, कोलाइटिस, आन्तों की सूजन Cholera, Diarrhoea, Colitis, इत्यादि ।
४- बेहतर यह है कि खान पान में हल्का भोजन करना चाहिये और भोजन के साथ मे आधा निंबू का रस तथा अदरख जरूर खाना चाहिये । नींबू और अदरख बरसात के दिनों में होने वाली तकलीफों का बहुत बड़ा “एन्टीडोट” है ।
४- जिन्हे नींबू या अदरख मुआफिक ना आवे , वे आधा नींबू काट ले और उसमें सेन्धा नमक, काला नमक, काली मिर्च, पीपल का चुर्ण स्वादानुसार बुरक लें और इस नीबू को हल्की आग की आन्च में पका लें । इसे ठन्डा करके धीरे धीरे चूसना चाहिये । बरसात के दिनों में होने वाली बहुत सी तकलीफों से छुटकारा मिल जायेगा ।
५- इस मौसम में पनी से भीगने से बुखार या सर्दी या आम वात की तकलीफ हो सकती है, इसका इलाज स्वयम न करें तो अच्छा है किसी डाक्टर  या वैद्य से सलाह लें ।

क्या न करें ?
१- बिना समझे बूझे अपने आप कोइ दवा न लें और न इलाज करें, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है
२- स्वास्थय समबन्धी साफ सफाई का धयान रक्खें यह बहुत जरूरी है, कही पर भी गन्दगी फैलाने की चेष्टा न करें
३- पीनें का पानी साफ हो ऐसी व्यवस्था करें और पानी को दूषित न करे ।
४- बरसात के पानी से अपने शरीर को भीगने से बचायें ।

Leave a Reply

इलेक्ट्रो त्रिदोष ग्राफी : ई०टी०जी० का विश्व का पहला परीक्षण केन्द्र ::: ई०टी०जी० सेण्टर, E-52, खपरा मोहाल, खलील क्वार्ट्स कम्पाउन्ड, कैन्ट, कानपुर contact: 09336238994 :::आयुर्वेद की पहली और अकेली ; सम्पुर्ण शरीर का आयुर्वेदिक विधि विधान पूर्वक मौलिक सिद्धान्तों के निदान के अलावा सारे शरीर में व्याप्त रोगों के निदान का ज्ञान कराने वाली तकनीक का परीक्षण केन्द्र समस्त जनता, वैद्यों, आयुर्वेद के चिकित्सकों के लिये कानपुर शहर में स्थापित किया जा चुका है । यहां रोजाना सुबह ९ बजे से दिन २ बजे तक ई०टी०जी० परीक्षण किये जाते हैं । कोई भी रोगी व्यक्ति या अन्य लोग, जो भी परीक्षण कराना चाहते है, वे किसी भी दिन आकर अपना परीक्षण करा सकते हैं ।

World’s first Electro Tridosha Graphy Scanning Center : E.T.G. center, E-52, Khalil Quarters Compound, Khapara Mohal, Cantt,KANPUR 208001 :Contact: 9336238994 : 09:00 AM to 02:00 PM daily

Word’s First Electro Tridosha Graphy E.T.G. Technology Research Center::::: Kunmun ETG Research Center, 67-70, BhusaToli Road, KANPUR-208001, UP::::Contcat for ETG Examination ::Evening 06 PM to 09 PM daily::::Contcat in Person/ appointment by phone:::0512 2367773

ई०टी०जी० परीक्षण तकनीक का दूसरा केन्द्र :………. कुनमुन ई०टी०जी० रिसर्च इन्स्टीट्यूट, 67/70, भूसाटोली रोड, बर्तन बाज़ार, कानपुर 208001, उत्तर प्रदेश, भारत

आयुर्वेद का सबसे नया आविष्कार : इलेक्ट्रो त्रिदोष ग्राफी : ELECTRO-TRIDOSHA-GRAPHY {ETG}- New invention in Ayurveda

In Medical science, all examinations, scans are from the Allopathic medical science sides, for example Xray, Ultrasound, MRI, CT Scan, Microscopic examination etc. ELECTRO-TRIDOSHA-GRAPHY [E.T.G.] is the first and only scan of Ayurveda & the ultimate Ayurvedic diagnosis solutions' technique. Readers can get more information in the websites, mentioned below or search details in the blog. आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान का नया आविष्कार - इलेक॒ट्रो त्रिदोष ग्राफी, ई०टी० जी०, तकनीक से [१] आयुर्वेद के मॊलिक सिध्धान्त तथा [२] शरीर के रोग निदान , इन दोनो के विषय में Data sheet डाटा रिपोर्ट के स्वरुप में प्राप्त कर सकते है । वैद्यों और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को इस विधि से प्राप्त डाटा पर आधारित होकर मरीज की चिकित्सा करने पर अवश्य लाभ होता है । इस तकनीक के बारे में अधिक जानकारी इसी वेब ब्लोग पर या अन्य स्वतन्त्र web blog पर देख सकते है ।

आपका स्वागत है : कृपया अपने विचार अवश्य लिखें

  • 42,587 hits

Electro-Homoeo-Graphy {E.H.G.} : Homoeopathy mein naya Avishkar

EHG , vartaman samay mein Homoeopathy vigyan ke liye yah naya avishkar, ETG technology se nikal kar aaya hai. Is takanik se Homoeopathy ke teen siddhant "Psora, Sycosis, Syphilis" ka manav sharir mein vyapt star ko napa ja sakata hai, isake alava "Vital Force" ka star aur "sensitivity" ka star bhi naap sakatey hain. Is takanik se Homoeopathy ki dawaon ka chunav bhi kar sakatey hai, rog nidan bhi kar sakatey hai, jyada jankari ke liye upar darshayi gayi, web sites par jakar vivaran dekha sakatey hain

Pages

Recent Posts

इन्हे भी पढ़िये और समझिये

स्वास्थ्य दैनिकी ; Swasthya Dainiki

July 2009
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Aapane Likha, bahut khusi huyi आपने लिखा, बहुत प्रसन्नता हुयी

यहां मेरी तस्वीरें देखिये ; Flickr Photos

More Photos

Top Posts

Top Clicks

  • None

RSS Vote on Demand

  • An error has occurred; the feed is probably down. Try again later.

  • Krishna Kumar Mishra: बहुत खूब
  • Krishna Kumar Mishra: आयुर्वेद को बचाना है तो ब्लाग पर नही जमीन पर पौधे और वृक्ष
  • prakruti: ..........डा० देश बन्धु बाज्पेयी का उत्तर ...........प्रिय शिष्य डा० र