TDR [Drug Resisted Tuberculosis] यानी “औषधि बाधित राजयक्षमा” ; आयुर्वेदिक औषधियां ऐसी रोग अवस्था में कारगर और रोग-उन्मूलक
Posted by: prakruti on: जनवरी 17, 2012

किसी समय और अब भी वर्तमान में बचपन से सुनते चले आ रहे थे कि कानपुर शहर में दुनिया के सबसे ज्यादा टी०बी० यानी राजयक्षमा यानी Tuberculosis के मरीज पाये जाते है / जब स्ट्रेप्टोमायसिन और पेन्सिलीन जैसी दबाओं का आविष्कार तक नही हुआ था, मेरे पिता जी टी०बी० के मरीजों का इलाज आयुर्वेदिक दवाओं से किया करते थे / उस समय टी०बी० रोग से ग्रसित होने का मतलब होता था जैसे आज कैन्सर जैसी लाइलाज बीमारी से कोई ग्रसित हो जाय यानी कि मृत्यु निश्चित और जीवन की आशा का कम होना /
लेकिन आधुनिक चिकित्सा विग्यान से एक फायदा लोगों को यह अवश्य हुआ कि टी०बी० के रोगियों का जीवन काल काफी बढ गया / शुरू शुरू के एलोपैथी के इलाज वास्तव में ब्रम्हास्त्र साबित हुये, लेकिन धीरे धीरे लोग दवाओं के प्रभाव से resistent होने लगे / तभी कुछ नयी दवायें आनी शुरू हुयी और उसके बाद कई सालों से इन्ही दवाओं द्वारा इलाज किया जाता रहा है / आज भी किया जा रहा है /
ऐसा नही है कि TDR के केसेज अभी अभी सरकार के सन्ग्यान मे आये हों / GSVM Medical College and Hospital कानपुर मे डाक्टर / प्रोफेसर और private चिकित्सक समाज ने काफी पहले TDR के मरीज देखे हैं /
मुझे भी कई मरीज देखने को मिले जिन्हे TB के इलाज की दवाओं से फायदा मिलना बन्द हो गया था / इस अवस्था में मैने मरीज को सलाह दी कि [ पहला -१] वह अपना TB के इलाज के लिये जो भी एलोपैथी की दवायें ले रहा है , उसे कतई न बन्द करे और उसे चालू रखे / [दूसरा-२] वह अपनी general health condition के improvement के लिये प्रयास करे, जिसमे व्यक्तिगत स्वच्छता, पौषटिक भोजन, खुली हवा में दिन में बैठना, sex से दूरी बनाये रखना, आराम करना और अपनी ताकत भर मेहनत करना आदि आदि [तीसरा-३] आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन करना /
आयुर्वेदिक दवायें खाने के बाद धीरे धीरे मरीज की हालत सुधरने लगती है और वह पुन: अपना स्वास्थय प्राप्त कर लेता है / अधिकतर मरीज आयुर्वेदिक दवा की खुराकें लेते रहते है, इस भय से कि कहीं उनकी तकलीफ फिर से relapse न हो जाये /
मेरा अनुभव है कि TDR के मरीजों में चिकित्सकों को समन्वित चिकित्सा यानी combined treatment आजमाना चाहिये / आयुर्वेद मे ऐसी बहुत सी औषधियां हैं जो मरीज की बीमारी के साथ साथ उनकी General Health Condition को इम्प्रूव करके रोग मुक्त करती हैं /
Like this:
Be the first to like this post.
Aapane Likha, bahut khusi huyi आपने लिखा, बहुत प्रसन्नता हुयी